
पंचकूला के वार्ड नंबर 6 से भाजपा पार्षद पद पर सबसे युवा चेहरे ने मारी बाजी
पंचकूला के किन वार्डों में जीती बीजेपी ?
चंडीगढ़, 13 मई, (विश्ववार्ता) वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल करने वाले बीजेपी के युवा उम्मीदवार पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। पार्थ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन लाल को हराया है। ज्ञात रहे पार्थ गुप्ता पंचकूला के पूर्व विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं। पार्थ गुप्ता का यह पहला चुनाव था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह पंचकूला के सबसे कम उम्र के पार्षद बन गए हैं। पार्थ गुप्ता अभी 21 साल के हैं। पार्थ गुप्ता के लिए यह एक बड़ा तोहफा है कि राजनीति में उनकी एंट्री जीत के साथ ही हो रही है। panchkula nagar nigam election 2026 result 2026 bjp vs congress
आधिकारिक तौर से जारी परिणाम के अनुसार, बीजेपी ने पंचकूला के वार्ड नंबर 6, 8 और 9 और 10 में अब तक जीत हासिल कर ली है। वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के युवा उम्मीदवार पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। ज्ञात रहे पार्थ गुप्ता पंचकूला के पूर्व विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं। पार्थ गुप्ता का यह पहला चुनाव था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह पंचकूला के सबसे कम उम्र के पार्षद भी बन गए हैं। पार्थ गुप्ता अभी 21 साल के हैं।
वहीं वार्ड नंबर 6 के अलावा वार्ड नंबर 8 से बीजेपी के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी हुए हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के हरेंद्र मलिक 1623 वोटों से जीते हैं। वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के शेखर 59 मतों से विजयी हुए हैं। वहीं अभी बीजेपी कई वार्डों में आगे चल रही है। रुझानों को देखकर यही समझ आ रहा है कि पंचकूला के अधिकतर वार्डों में बीजेपी अपना कब्जा जमाएगी।
फिलहाल पंचकूला के सभी वार्डों पर कुछ ही घंटो में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी और फाइनल फैसले में यह पता चल जाएगा की किसकी क़िस्मत चमकी है और किसके हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि इस बार पार्षद पद के लिए पंचकूला के 20 वार्डों में 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे। bjp vs congress
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























