वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज का बदला जाएगा नाम
चंडीगढ़, 11 मई (विश्व वार्ता) बहुत चर्चा में रही वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर आज हुई सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने साफ किया है कि उसने फिल्म देखी है और टाइटल के अलावा उसे पूरी फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिस पर गंभीर आपत्ति हो। कोर्ट ने कहा कि फिल्म मुख्य रूप से अखबारों में छपी खबरों पर आधारित लगती है, लेकिन फिल्म के नाम में लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल आपत्तिजनक माना जा सकता है। ‘Lawrence of Punjab
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने ज़ी एंटरटेनमेंट से साफ कहा कि अगर फिल्म के नाम से लॉरेंस का नाम हटाकर कोई नया नाम पेश किया जाता है, तो कोर्ट को इस पर कोई खास आपत्ति नहीं होगी। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट ने कहा कि कंपनी फिल्म का नाम बदलने के लिए तैयार है और कोई दूसरा टाइटल सुझाया जाएगा। हाई कोर्ट ने कंपनी को आज दोपहर 2:30 बजे तक बदला हुआ नाम कोर्ट के सामने रखने का निर्देश दिया। इसके बाद मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























