• Latest
  • Trending
  • All

बेअदबी के दोषी अब ज्यादा समय कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते; Shukrana Yatra के दूसरे दिन Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने लिया प्रण

May 7, 2026

India-iran Ties:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन आएंगे भारत 

August 14, 2026

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई

August 14, 2026

हमले के बाद Sukhbir Badal’s का पहला बयान: पढ़ें उन्होंने क्या कहा ?

August 14, 2026

SGPC ने 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्च के प्रोटेस्ट मार्च को पूरा सपोर्ट करने का किया ऐलान 

August 14, 2026

Supreme Court ने Congress leader Rahul Gandhi को वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में दी बड़ी राहत 

August 14, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin News : दोपहर 1.00 बजे की Wishavwarta की महत्वपूर्ण खबरो के साथ है हाजिर

August 14, 2026

Census 2027: जनगणना के लिए 40 सवालों की लिस्ट जारी ▶️गृह मंत्रालय से 40 सवालों की लिस्ट जारी

August 14, 2026

Hockey World Cup 2026: मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप कल से

August 14, 2026

Gold Silver Price Today:पढ़ें आज के गोल्ड सिल्वर प्राइस

August 14, 2026

Punjab: नार्को-टेररिज्म केस में NIA का बड़ा ऑपरेशन: Amritsar में दो प्रॉपर्टी अटैच

August 14, 2026

Cricket News: India and Sri Lanka के बीच पहला टेस्ट मैच कल से

August 14, 2026

Punjab Weather: आज राज्य में भारी बारिश की संभावना

August 14, 2026
Punjabi News
English News
Friday, August 14, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

बेअदबी के दोषी अब ज्यादा समय कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते; Shukrana Yatra के दूसरे दिन Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने लिया प्रण

by Wishav Warta Hindi Team
May 7, 2026
in पंजाब

बेअदबी के दोषी अब ज्यादा समय कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते; Shukrana Yatra के दूसरे दिन Chief Minister Bhagwant Singh Mann ने लिया प्रण

* पंजाब में बेअदबी फैलाने वालों को अब जमानत नहीं मिलेगी और उन्हें 50 लाख रुपये तक के जुर्माने के साथ उम्रकैद की सजा होगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले आजाद घूमते थे और पंथ की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाते थे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* नशों के खिलाफ भी सख्त कानून लाया जाएगा; नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और थाना स्तर पर कोई जमानत नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* पंजाब में भाईचारा बहुत मजबूत है; सिखों और हिंदुओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की भाजपा और अकालियों की साजिश नाकाम होगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* जालंधर और अमृतसर में बम धमाके, भाजपा की पंजाब में चुनाव तैयारियों के संकेत हैं; वे जहां भी जाते हैं, लोगों को बांटते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* दशकों से आतंकवाद के घावों का सामना करने वाला पंजाब, अब पहली बार विश्व स्तरीय स्कूल और अस्पतालों के निर्माण के साथ तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* भाजपा पंजाब से पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ छीनना चाहती है और पंजाब का पानी राजस्थान व हरियाणा को सौंप देगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

* शुक्राना यात्रा का दूसरा दिन जालंधर से शुरू हुआ और 9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में होगी समाप्ति

जालंधर, चंडीगढ़, 7 मई, (विश्ववार्ता)मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शुक्राना यात्रा’ के दूसरे दिन ऐलान किया कि पंजाब में बेअदबी करने वाले अब सजा से नहीं बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि नया बेअदबी विरोधी कानून अपराधियों के लिए एफआईआर, उम्रकैद और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने के बाद जमानत न देने की व्यवस्था करता है। पिछली सरकारों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों को आजाद घूमने और पंथ की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा और सूबे में भाईचारे की सांझ बनाए रखने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाया है।

भाजपा और अकालियों पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सियासी फायदे के लिए सिखों और हिंदुओं को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतें पंजाब की भाईचारे की सांझ और एकता की मजबूत परंपरा के सामने असफल हो जाएंगी। जालंधर और अमृतसर में हाल ही में हुए बम धमाकों को भाजपा के पंजाब में राजनीतिक दखल से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी जाती है, चुनावों से पहले डर, अशांति और फूट डालती है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि बेअदबी विरोधी कानून के बाद पंजाब सरकार जल्द ही नशों के खिलाफ सख्त कानून लाएगी, जिसके तहत नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और आसान जमानत पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

जालंधर से शुक्राना यात्रा के दूसरे दिन का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदमपुर और करतारपुर में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली खुद बेअदबी में शामिल थे और इसलिए उनके पास कानून का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भी कानून को मजबूत कर सकती थीं लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोग अकालियों को यह मानकर वोट देते रहे कि वे बाबा नानक के आदर्शों की नुमाइंदगी करते हैं, लेकिन उन्होंने गुरुओं की पवित्र शिक्षाओं का निरादर किया। अकालियों को छोड़कर पूरी सिख संगत इस बेअदबी विरोधी कानून का स्वागत कर रही है।”

यात्रा के दौरान लोगों द्वारा दिए गए अथाह प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि परमात्मा ने उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जिम्मेदारी बख्शी है। उन्होंने आगे कहा, “पहले कुछ दिनों बाद ही पंजाबियों को बेअदबी की दर्दनाक खबरें सुननी पड़ती थीं लेकिन दोषी अक्सर बच जाते थे क्योंकि कानून कमजोर था। लोगों के आशीर्वाद और परमात्मा की मिहर की बदौलत हमें इस कानून को मजबूत करने का मौका मिला।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बार-बार दावा करती रही हैं कि यह कानून कभी पास नहीं होगा, राष्ट्रपति के पास फंस जाएगा या राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने देश के सबसे अच्छे कानूनी माहिरों से सलाह-मशवरा किया ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि कानून संवैधानिक तौर पर मजबूत और भविष्य के लिए उचित हो। उन्होंने कहा, “अब अगर कोई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करता है तो एफआईआर के बाद कोई जमानत नहीं होगी। कम से कम सजा 10 साल की कैद होगी और यह उम्रकैद तक बढ़ सकती है। साथ ही 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां भी भाजपा सत्ता में आती है, वह गरीबों और आम लोगों के लिए बनाई गई भलाई योजनाओं को बंद कर देती है। उन्होंने कहा, “उन्होंने दिल्ली में मुहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए और अगर वे पंजाब आते हैं तो वे यहां भी ऐसा ही करेंगे। ये पार्टियां लोक-पक्षीय पहलकदमियों के खिलाफ हैं और लोगों की भलाई के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखती हैं।”

उन्होंने आगे ऐलान किया कि सख्त बेअदबी विरोधी कानून बनाने के बाद पंजाब सरकार अब नशों के खतरे के खिलाफ और भी सख्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशा तस्करों को सरपरस्ती दी, जिससे यह बुराई पूरे पंजाब में फैली। उन्होंने कहा, “अब नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी, उन्हें सख्त सजा का सामना करना होगा और अब आसानी से जमानत संभव नहीं रहेगी। पहले बहुत सारे मुलजिमों को सीधे थानों से जमानत मिल जाती थी। यह प्रणाली खत्म हो जाएगी।”

लोगों से भावनात्मक साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में भाईचारे की सांझ कभी नहीं टूट सकती। उन्होंने कहा, “पंजाब की मिट्टी उपजाऊ है और यहां हर बीज उग सकता है, लेकिन इस धरती पर नफरत का बीज कभी नहीं पनप सकता। भाजपा और अकाली दल वोटों के लिए सिखों और हिंदुओं को बांटने की कोशिश करते हैं, लेकिन पंजाबियों ने हमेशा ऐसी राजनीति को रद्द किया है।”

जालंधर और अमृतसर में हाल ही में हुए धमाकों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये घटनाएं पंजाब में भाजपा के सियासी दखल के संकेत हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा जहां भी जाती है, वहां अशांति और डर फैलाती है। वे सिखों और हिंदुओं को आपस में लड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पंजाबी इस जाल में नहीं फंसेंगे। आतंकवाद के सबसे काले दिनों के दौरान भी पंजाब की भाईचारे की सांझ बरकरार रही और लोगों ने एक साथ त्योहार मनाए।”

लोगों को फूट डालने वाली राजनीति से बचने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पहले ही काफी काले दिन देख चुका है और अब विकास व तरक्की पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, “पहली बार पंजाब में विश्व स्तरीय स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। हम रंगला पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

करतारपुर में एक और सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा चुनावों से पहले पंजाब को अस्थिरता और डर में धकेलने की कोशिश कर रही है, लेकिन शांति पसंद पंजाबी उन्हें उचित जवाब देंगे। उन्होंने कहा, “चुनावों से पहले भाजपा नेता फूट डालने और लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी गंदी राजनीति पंजाब में कभी सफल नहीं होगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की खुशहाली और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘कटों और कमीशनों’ का युग खत्म हो गया है, जिससे उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने टिप्पणी की कि “टाटा स्टील, गोदरेज और कई अन्य कंपनियां पंजाब में प्रोजेक्ट स्थापित कर रही हैं, जबकि पिछली सरकारें ढाबों वालों से भी कमीशन मांगती थीं।”

पंजाब सरकार की भलाई पहलकदमियों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लगभग 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, नहरें और पानी की नालियां बहाल कर दी गई हैं और किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली सप्लाई मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के केवल योग्यता के आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “करदाताओं का पैसा लोगों का है और हम इसे इमानदारी से स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और विकास कार्यों पर खर्च कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लाभ उठाने की अपील भी की, जो पंजाब के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। उन्होंने कहा, “हर परिवार के लिए मानक स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है।”

मांवा-धियां सत्कार योजना के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने अन्य श्रेणियों के परिवारों की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति के परिवारों की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देने की योजना शुरू की है। उन्होंने आगे कहा, “यह रकम किसी को अमीर तो नहीं बना सकती, लेकिन यह यकीनन परिवारों की मदद करेगी और महिलाओं को मान के साथ जीने का अधिकार देगी।” Shukrana Yatra

अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in

Tags: ‘Shukrana YatraChief Minister Bhagwant Singh Mann
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई

by Wishav Warta Hindi Team
August 14, 2026
0

पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई चंडीगढ, 14 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा हाई...

हमले के बाद Sukhbir Badal’s का पहला बयान: पढ़ें उन्होंने क्या कहा ?

by Wishav Warta Hindi Team
August 14, 2026
0

हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान: पढ़ें उन्होंने क्या कहा ? - सुखबीर बादल को अस्पताल से मिली...

SGPC ने 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्च के प्रोटेस्ट मार्च को पूरा सपोर्ट करने का किया ऐलान 

by Wishav Warta Hindi Team
August 14, 2026
0

SGPC ने 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्च के प्रोटेस्ट मार्च को पूरा सपोर्ट करने का किया ऐलान  “बंदी सिंह...

Punjab: नार्को-टेररिज्म केस में NIA का बड़ा ऑपरेशन: Amritsar में दो प्रॉपर्टी अटैच

by Wishav Warta Hindi Team
August 14, 2026
0

Punjab: नार्को-टेररिज्म केस में NIA का बड़ा ऑपरेशन: Amritsar में दो प्रॉपर्टी अटैच अमृतसर, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 14, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार Aaj ka vichar

August 14, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

India-iran Ties:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन आएंगे भारत 

by Wishav Warta Hindi Team
August 14, 2026
0

India-iran Ties:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन आएंगे भारत  सम्मेलन में लेंगे हिस्सा...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA