
AAP के सांसदों के BJP में शामिल होने के मामले पर CM भगवंत मान कल President Draupadi Murmu से करेगे मुलाकात
पंजाब सीएम मान से पहले सांसद राघव चड्ढा कर सकते है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
चंडीगढ, 4 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानि की 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले जानकार सूत्रो के हवाले से खबर आ रही है कि सीएम भगवंत मान से पहले राघव चड्ढा की मुलाकात राष्ट्रपति से होने जा रही है। कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई को उजागर करेंगे। Punjab cm bhagwant mann
सूत्रो के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा था, ताकि वह पंजाब सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और उन सांसदों के खिलाफ की जा रही लक्षित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा सके, जिन्होंने हाल ही में आप छोडक़र बीजेपी में विलय कर लिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने सांसद राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को 5 मई को सुबह 10:40 बजे मिलने का समय दिया है। Raghav chadha will met president before Punjab cm bhagwant mann
इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए 5 मई को ही दोपहर 12 बजे का समय मिला है।
आपको बता दें कि सीएम मान राष्ट्रपति से मिलकर आम आदमी पार्टी छोडऩे वाले 7 राज्यसभा सांसदों के संबंध में राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे। वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाए जाने के संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। इधर मुलाक़ात के इस सिलसिले में राजनीतिक हलचल तब और तेज हो गई है, जब सेम दिन ही आगे-पीछे दोनों नेताओं को मिलने का समय दिया गया है और खासकर जब सीएम भगवंत मान से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर रहे हैं। Punjab cm bhagwant mann






















