
Punjab के इस जिले मे दामाद ने ससुर और साले की गोली मारकर की हत्या
दामाद मौके से फरार
संगरूर, चंडीगढ, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) खबर सामने आई है कि संगरूर जिले के शादीहारी गांव में एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादीहारी गांव के गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। son in law shoots dead father in law and brother in law
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला जिले के रसौली निवासी लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी। शादी के बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े को सुलझाने के लिए लड़की के पिता और साला अपनी बेटी के घर आए थे। बातचीत के दौरान बहस बढ़ गई, जिसके चलते दामाद ने दोनों पर गोली चला दी। लेकिन बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे SHO मेजर सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, और उसकी पत्नी ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। दोनों आरोपी गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की। इस पर झगड़ा हो गया और जिसके बाद आरोपियों ने यह घटना की। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
साथ ही, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























