
Punjab News : संभलकर रहिये साब, आ रहा है डेंगू का मच्छर
पंजाब के इस जिले मे सिविल सर्जन ने लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 21 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Dengue and Chikungunya ज्यो ज्यो गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है उसी प्रकार दिन-ब-दिन डेंगू चिकनगुनिया जैसी बिमारियां भी पैर पसार रही है पंजाब के मोगा जिले के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने जिले के लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही उन्होंने स्पेशल टीमें बनाकर जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में स्पेशल कैंपेन शुरू किया है, ताकि स्कूली बच्चों को गर्मी और इन खतरनाक बीमारियों से बचाव के बारे में जरूरी जानकारी दी जा सके। Punjab News
सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने आस-पास सफाई रखना बहुत जरूरी है, ताकि मच्छर न पनप सकें। इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों ने इलाके के स्कूलों और झुग्गी-झोपडिय़ों में जाकर लोगों को डेंगू के लार्वा से बचाव के बारे में जागरूक किया। हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए दूसरी जरूरी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। Health News:
सही कपड़े चुनें
मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। शॉट्र्स, स्कट्र्स की जगह पूरी पैंट या टांगों को कवर करने वाले कपड़े पहनें।
मच्छरों से सुरक्षा
सोते समय मच्छरों से सुरक्षा के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। दिन के समय भी मच्छर भगाने वाली क्रीम, कॉइल आदि का प्रयोग करें। हो सके तो सुबह और शाम के समय घर के खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
पानी जमा न होने दें
कूलर, पानी की टंकी आदि को खुला न छोड़ें। कूलर का पानी लगातार बदलते रहें। टंकी को भी समय-समय पर साफ करवाते रहें। छत या किसी खुली जगह पर बर्तनों में पानी जमा न होने दें। घर में लारवा पनपने वाली किसी भी जगह में पानी जमा न होने दें और वहां की अच्छे से सफाई करें। Punjab News advisory for dengue and chikungunya
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























