Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से
चंडीगढ़, 15 अप्रैल, (विश्व वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेगी। registration for shri amarnath yatra begins today
यहां भी होगा पंजीकरण
कठुआ में कॉलेज रोड स्थित पीएनबी शाखा, जेके बैंक की मुख्य बाजार स्थित बिलावर शाखा
किश्तवाड़ में बस स्टैंड के पास शाहीन कॉम्पलेक्स जेके बैंक और जेके बैंक ऊं मेहता रोड
पुंछ में मुख्य बाजार गुरुद्वारा सिंह सभा जेके बैंक
रामबन मेन बाजार जेके बैंक, बटोत थाने के सामने जेके बैंक और एसबीआई बैंक
राजोरी मेन बाजार जेके बैंक और सुंदरबनी मेन बाजार जेके बैंक
रियासी में कटड़ा अंबिका होटल पीएनबी शाखा, मेन बाजार पीएनबी, बस स्टैंड कटड़ा जेके बैंक
सांबा में नैनीताल हाईवे वार्ड नंबर दो पीएनबी, नेशनल हाईवे स्थित एसबीआई बैंक
श्रीनगर में करन नगर गोल मार्केट जेके बैंक
उधमपुर में कोर्ट परिसर के सामने जेके बैंक मेन ब्रांच शिव नगर जेके बैंक शाखा
डोडा में तहसील भद्रवाह सेरी बाजार जेके बैंक, डीसी कार्यालय के समीप एसबीआई
अनंतनाग में सीआरपीएफ कैंप के समीप मेन मीर बाजार जेके बैंक