
ट्रंप ने कहा, “अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके पास कोई पुल नहीं होगा. उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा. उनके पास कुछ भी नहीं होगा.”
हालांकि ट्रंप ने आगे कहा कि वह “आगे नहीं बढ़ेंगे.”
ट्रंप ने कहा, “अगर मेरे पास चॉइस होती कि मैं क्या करना पसंद करता तो मैं तेल ले लेता. क्योंकि यह लेने के लायक है. वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते.”
“बदकिस्मती से अमेरिकी लोग हमें घर लौटते देखना चाहेंगे. अगर यह मेरे ऊपर होता तो मैं तेल ले लेता, मैं तेल रखता. खूब पैसा कमाता और मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता.”
उन्होंने कहा, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























