
Punjab Chandigarh weather: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
आज बारिश और ओले गिरने की संभावना: चलेंगी तेज हवाएं
चंडीगढ़,7 अप्रैल, (विश्व वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज, 7 अप्रैल और कल राज्य में आंधी और ओले गिरने की संभावना है। हवाएं 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बारिश की भी उम्मीद है। Punjab Chandigarh weather forecast rain and hailstorm orange-alert
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पहाड़ों पर पहुंचने के बाद मौसम बदला है। इस दौरान लगभग सभी जिलों में मौसम पर असर पड़ेगा। 13 जिलों में ओले गिरने और आंधी चलने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में सिर्फ आंधी और बिजली गिरने की उम्मीद है। इस दौरान नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में आंधी-तूफान आएगा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भी बारिश और ओले पड़ सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जो ऊपरी हवा में साइक्लोन की तरह काम कर रहा है और मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज और कल राज्य में कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। दोनों दिन 40-50 kmph की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। 7 तारीख को कई जगहों पर और 8 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश होगी, जिसके बाद मौसम सूखा रहेगा। अगले 24 घंटे तक टेम्परेचर स्थिर रहेगा, फिर अगले 48 घंटे में इसमें 4-5 डिग्री की कमी आएगी, जिसके बाद यह बढ़ेगा। rain and hailstorm orange-alert
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















