
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भरी बडी हुंकार, कहा देश से नक्सलवाद पूरी तरह हुआ खत्म
चंडीगढ़, 30 मार्च, (विश्व वार्ता) लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद अब लगभग समाप्त हो चुका है और आदिवासी इलाकों में असली न्याय पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि 2014 के बाद केंद्र सरकार की सख्त नीति, सुरक्षा अभियान और विकास योजनाओं के कारण संभव हुआ है। शाह ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की होल ऑफ गवर्नमेंट और होल ऑफ एजेंसी अप्रोच के कारण 31 मार्च 2026 से पहेल भारत नक्सल मुक्त हुआ। उन्होंने आंकड़ों के जरिए विपक्ष को घेरते हुए बताया कि 2014 में जो नक्सल प्रभावित जिले 126 थे, वे अब घटकर मात्र 2 रह गए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की संख्या शून्य हो चुकी है। शाह ने पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 की रणनीतिक बैठक के बाद पुलिस आधुनिकीकरण और NIA-ED जैसी एजेंसियों के जरिए नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। Lok Sabha, saying that Naxalism is completely over in the country
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















