
बंगाल चुनाव में सियासी पारा हाई, BJP ने TMC के खिलाफ जारी की ‘चार्जशीट
ममता पर जमकर बोला हमला
चंडीगढ़, 28 मार्च, (विश्व वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 14 आरोपों की चार्जशीट जारी कर दी है। उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती है।
उनका काम सिर्फ चुनाव आयोग को गाली देना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही राज्य है जहां से घुसपैठ का रास्ता खुलता है। बंगाल में ममता राज में भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की राजनीति चल रही है। कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे है। union home minister amit shah publishes charge sheet kolkata against bengal tmc govt
ममता सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि इन लोगों ने बंगाल की जनता को सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाया। लेकिन यहां सिंडिकेट राज स्थापित कर जनता का शोषण किया।
उन्होंने कहा कि टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है। हम बंगाल की अराजकता, आर्थिक बदहाली का मुद्दा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को चुनना है। यह चार्जशीट, टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in




















