
Punjab News: कोर्ट ने AAP MLA अनमोल गगन मान के पति को सुनाई सज़ा
पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़, 17 मार्च, (विश्व वार्ता) डेरा बस्सी की एक कोर्ट ने AAP MLA अनमोल गगन मान के पति समेत तीन लोगों को चेक बाउंस केस में 2 साल जेल की सज़ा सुनाई है। यह मामला एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी से जुड़े करीब 3.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है। इस केस में खरड़ से आम आदमी पार्टी की MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही के साथ जतिंदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह को कोर्ट ने दो साल जेल की सज़ा सुनाई है।
मजिस्ट्रेट परनीत कौर की कोर्ट ने 7 साल की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद तीनों आरोपियों को मौके पर ही बेल मिल गई है।
आपको बता दें कि ज़ीरकपुर के कमलजीत सिंह कामा ने 2018 में यह केस दर्ज कराया था। यह केस राजपुरा इलाके में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्लॉट की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। डील पूरी न होने की वजह से दिए गए 3.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























