
Bye Elections का शेड्यूल: छह राज्यों की 8 Assembly सीटों के लिए भी उपचुनाव का ऐलान
जानिए कहां क्यों दुबारा होगा मतदान
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 16 मार्च, (विश्व वार्ता) – Election Commission of India ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही, छह और राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव के लिए वोटिंग दो फेज में होगी। कुछ राज्यों में वोटिंग 9 अप्रैल को होगी, जबकि कुछ में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को ही घोषित किए जाएंगे।
जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिन राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होनी है, उनमें गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटें शामिल हैं। गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे। इस घोषणा के साथ ही सभी सीटों पर आचार संहिता लागू हो गई है।
इसके अलावा, चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी राज्यों में चुनाव एक ही चरण में पूरे होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 और 142 सीटों के लिए वोटिंग दो चरणों में क्रमशः 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी। तीन राज्यों, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। Election Commission of India
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















