
हंगामे के बाद Punjab Assembly की कार्यवाही फिर से हुई शुरू
चंडीगढ 11 मार्च (विश्व वार्ता): आज Punjab Assembly की कार्यवाही शुरू होते ही हरपाल सिंह चीमा और सुखपाल सिंह खैरा के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस और ज़ोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
जिसके बाद अब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। स्पीकर ने कहा कि हमारे लिए दुश्मनों की मां, बहनें और बेटियां इज्जतदार हैं, हम सभी को इसका खास ध्यान रखना चाहिए।
कांग्रेस MLA और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की पेशकश की। जैसे ही बाजवा ने सदन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव का मुद्दा उठाने की कोशिश की, स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने तुरंत दखल दिया। स्पीकर ने साफ कहा कि सदन में इसकी इजाज़त नहीं है और बाजवा को तीन बार “इजाज़त नहीं, इजाज़त नहीं, इजाज़त नहीं” कहकर रोक दिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























