
Punjab में बनेंगे कुल इतने नए Medical Colleges
– Health Minister Balbir Singh ने किया ऐलान
चंडीगढ 5 मार्च (विश्व वार्ता): राज्य में जल्द ही सात नए Medical Colleges बनेंगे, जिससे मेडिकल सीटों की संख्या छह सौ बढ़ जाएगी। पंजाब के Health Minister Balbir Singh ने आज यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर मेडिकल कॉलेज का कंस्ट्रक्शन का काम 20 मार्च से शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के युवाओं को मेडिसिन की पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज बनाया जाएगा, जिसमें 100 सीटें होंगी। वहां 200 बेड का हॉस्पिटल पहले से है और 300 बेड का एक और हॉस्पिटल बनाया जाएगा। यह दो साल में बनकर 2028 तक तैयार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कपूरथला मेडिकल कॉलेज के लिए भी टेंडर और वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। संगरूर और एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) में टेंडर प्रोसेस चल रहा है। ये दोनों PPP मोड पर बनेंगे। जैन कम्युनिटी लहरागागा में एक मेडिकल कॉलेज बना रही है और उनके साथ एक एग्रीमेंट साइन हो गया है। मलेरकोटला में एक मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर एजुकेशन मिलेगी और इससे एम्प्लॉयमेंट भी बढ़ेगा। हम अपने पुराने मेडिकल कॉलेज जैसे अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट को पोस्ट ग्रेजुएट (PG) लेवल पर ले जा रहे हैं। इनमें भी वही फैसिलिटी दी जाएंगी जो PGI में मिलती हैं। लिवर ट्रांसप्लांट और किडनी ट्रांसप्लांट की फैसिलिटी भी शुरू कर दी गई हैं। Health Minister Balbir Singh
और न्यूज़ पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















