
Arvind Kejriwal and Sisodia के बरी होने पर Chief Minister Bhagwant Mann’ का बड़ा बयान
चंडीगढ, 27 फरवरी विश्ववार्ता) दिल्ली के शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बरी किए जाने के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि “सच की हमेशा जीत होती है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में बरी कर दिया है। माननीय कोर्ट के इस फैसले ने सच को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ, बाकी सभी मामलों का सच सामने आ जाएगा।”
आपको बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े CBI केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि दोनों के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए। कोर्ट के फैसले के बाद, केजरीवाल ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात की, इस दौरान वह काफी इमोशनल दिखे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















