
आने वाली इस तारिख से बिना SIM Card लगाए नहीं चलेगा WhatsApp
सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से किया मना …
क्या है सिम बाइंडिंग का नया नियम ?
चंडीगढ, 27 फरवरी विश्ववार्ता) WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि 1 मार्च से यह नियम लागू हो जाएगा और इसके लिए डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. इसका मतलब है कि 1 मार्च से Whatsapp, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप चलाने के लिए आपके मोबाइल में सिम कार्ड लगा होना बहुत जरूरी है. फिलहाल कई लोग वॉट्सऐप को बिना सिम कार्ड भी इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp
क्या है सिम बाइंडिंग का नया नियम?
1 मार्च से वाट्सऐप और सिग्नल जैसे ऐप्स को अपने अकाउंट्स को सिम कार्ड से ‘बाइंड’ यानी जोड़ना जरूरी होगा इसका सीधा मतलब यह है कि आपका वाट्सऐप या सिग्नल ऐप तभी काम करेगा जब रजिस्टर किया गया सिम कार्ड फिजिकल रूप से आपके फोन में मौजूद और एक्टिव होगा. आप किसी दूसरे फोन के नंबर से अपने फोन में वाट्सऐप नहीं चला सकेंगे अगर वह सिम आपके फोन में नहीं है।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे।
कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी। WhatsApp
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















