
Union Home Minister Amit Shah आ रहे हैं पंजाब
इस जिले मे रैली को करेगें संबोधित
नई दिल्ली, चंडीगढ, 26 फरवरी विश्ववार्ता) Union Home Minister Amit Shah अगले महीने पंजाब आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह 14 मार्च को पंजाब आएंगे। अपने दौरे के दौरान वह मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह की इस रैली से BJP पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आपको बता दें कि एक महीने के गैप पर BJP के दूसरे बड़े नेता पंजाब आ रहे हैं, इससे पहले 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जालंधर आए थे।
माना जा रहा है कि इस बार BJP पंजाब में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी क्योंकि अकाल दल के साथ गठबंधन की बातचीत अभी भी चल रही है और कोई भी नेता इस बारे में खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, इस बारे में स्थिति भी साफ होती जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















