
दिल्ली, 22 फरवरी,(विश्ववार्ता) टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा।
टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर 8 का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जो एक वार्मअप मैच खेला था, वो साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ था। भले ये एक एक अभ्यास मैच था, लेकिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अपना आखिरी लीग मैच अहमदाबाद में ही खेला था, इसलिए टीम अभी वहीं पर कैंप किए हुए है। india vs south africa super 8 match
शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला
आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार यानी 22 फरवरी को सुपर 8 के दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आपस में टकराएंगी, ये मैच पल्लेकेले में होगा। इसके बाद उस दिन का दूसरा मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा, इसी में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे टॉस होगा और ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। india vs south africa super 8 match
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























