
Punjab News: AAP MLA Kuldeep Singh Dhaliwal ने इंसानियत की पेश की अनोखी मिसाल
दिल्ली, 18 फरवरी,(विश्ववार्ता) : अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान AAP MLA Kuldeep Singh Dhaliwal वहां से गुजर रहे थे। सड़क किनारे दो युवकों को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय बर्बाद किए घायल युवकों को अपनी जीप में डालकर फतेहगढ़ चूड़ियां हॉस्पिटल पहुंचाया।
आपको बता दें कि यह हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। MLA ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “आज सुबह, मैंने रास्ते में एक कार का एक्सीडेंट देखा, कार सवार 2 लोग बुरी तरह घायल थे। मैं तुरंत उन्हें अपनी जिप्सी से फतेहगढ़ चूड़ियां के हॉस्पिटल ले गया। लेकिन एक युवक की मौत हो गई और दूसरा बच गया, उसका इलाज चल रहा है। भगवान परिवार पर रहम करे।” Kuldeep Singh Dhaliwal
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























