Parliament Budget Session : आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन
लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार
चंडीगढ, 11 फरवरी,(विश्ववार्ता)Parliament Budget Session : आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन है। दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से बरकरार गतिरोध मंगलवार को दूर हुआ।
बजट सत्र के बीच आज लोकसभा का माहौल बेहद अहम रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में बजट 2026-27 पर चल रही सामान्य चर्चा के दौरान राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे बोल सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने भाषण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके भाषण के वक्त जो हंगामा शुरू हुआ था, वह कल जाकर खत्म हुआ है, जिससे आज उनके बोलने का रास्ता साफ हुआ है। Parliament Budget Session :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















