
Budget-session-2026: बजट सत्र के 10वें दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा , सदन स्थगित
चंडीगढ, 10 फरवरी,(विश्ववार्ता) Budget-session-2026: बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।
इससे पहले लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन। राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।
राहुल का यह बयान पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के उस क्लेरिफिकेशन के बाद आया, जिसमें कहा गया है कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं Budget-session-2026:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















