
SYL मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग खत्म
पढ़ें डिटेल्स
चंडीगढ़, 27 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) syl meeting of punjab and haryana सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर हरियाणा और पंजाब एक बार फिर मिले। सबसे खास बात यह रही कि इस मीटिंग में कोई भी केंद्रीय मंत्री मौजूद नहीं था। यह मीटिंग आज सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में मौजूद होटल ताज में हुई थी, जो अब खत्म हो गई है। यह मीटिंग करीब दो घंटे तक चली। इस मीटिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों सरकारों के सीनियर अधिकारियों के साथ शामिल हुए।
Punjab and Haryana,
मीटिंग के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने कहा कि आज की मीटिंग बहुत ही आरामदायक और अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि मीटिंग में यह तय हुआ है कि पहले अधिकारी रेगुलर मीटिंग करेंगे और फिर मुख्यमंत्री आपस में चर्चा करके जो ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे, उस पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह (SYL) बहुत पुराना मुद्दा है और केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने हमें साथ बैठकर इसका हल निकालने को कहा था, जिनकी गाइडलाइन पर हमने आज मीटिंग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, हमारा भाई है। उन्होंने कहा कि किसी का हक नहीं मरना चाहिए, न पंजाब का हक मरना चाहिए और न ही हरियाणा का। उन्होंने कहा कि एक बार पानी ठीक हो जाए तो हम नहर भी बना देंगे, लेकिन अभी पंजाब खुद पानी की कमी से जूझ रहा है। Punjab and Haryana,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























