

IND Vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का दूसरा मैच आज
टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे
चंडीगढ, 23 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) IND Vs NZ: India and New Zealand के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। पहला T20 जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।
गौरतलब है कि भारत ने पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। बुधवार को नागपुर में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 238 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम सिर्फ 190 रन ही बना सकी। India and New Zealand
पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























