Hitman Rohit Sharma का रिकॉर्ड ध्वस्त, अभिषेक शर्मा ने संभाली ‘सिक्सर किंग’
चंडीगढ, 22 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में ऐसा प्रदर्शन किया है कि अब पावरप्ले में उनसे बड़ा हिटर शायद कोई नहीं दिखता। न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में उन्होंने गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में डाल दिया और सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक जमाकर नया इतिहास बना दिया। यह भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I में सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले 2020 में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 23-23 गेंदों में पचासा लगाया था। Hitman Rohit Sharma’s
पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने छह जुलाई 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और तब से अब तक वह पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने छह जुलाई 2024 के बाद से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा 49 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उनके नाम 28 छक्के हैं। कोई अभिषेक के आसपास नहीं है। ये आंकड़ा उनके अटैकिंग गेम को साफ दिखाता है। Hitman Rohit Sharma’s
पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा T20I छक्के
(अभिषेक के डेब्यू के बाद से)
खिलाड़ी छक्के प्रति गेंद छक्के
अभिषेक शर्मा 49 8.6
साहिबजादा फरहान 28 15.0
ब्रायन बेनट 25 21.4
शाई होप 24 11.7
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























