• Latest
  • Trending
  • All

Punjab Cabinet meeting : मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी

January 20, 2026

Punjab Police ने एक इंटर-स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़ 

October 1, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Important Khabar : शाम 5.30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 1, 2026
?????????????????????????????????????????????????????????

Punjab में SIR प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, Punjab Anindita Mitra

October 1, 2026

Punjab में सितंबर 2026 के दौरान शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 22.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: Harpal Singh Cheema

October 1, 2026

Punjab Government ने 3 PPS Officers का किया ट्रांसफर 

October 1, 2026

7 सदस्यों वाली Coordination Committee की अहम मीटिंग इस तारिख को

October 1, 2026

पंजाब: राजा वारिंग ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा ‘पूर्व अध्यक्ष’

October 1, 2026

Punjab CM Bhagwant Mann को जापान जाने की इजाज़त नहीं मिली

October 1, 2026

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, आज का ताजा भाव जानिए

October 1, 2026

National: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG Cylinder हुआ महंगा 

October 1, 2026

National: WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा के लिए नए पेरेंटल कंट्रोल फ़ीचर किए लॉन्च 

October 1, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

दोपहर 1.00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 1, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, October 1, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Punjab Cabinet meeting : मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी

by Wishav Warta Hindi Team
January 20, 2026
in पंजाब

Punjab Cabinet meeting : मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी

पंजाब सरकार अब देश में गन्ने की सबसे अधिक कीमत दे रही है

पंजाब कैबिनेट ने गन्ने पर सीधी सब्सिडी और एम.एस.पी. आधारित सहायता प्रदान कर किसानों को बड़ी राहत दी

मुख्यमंत्री मान ने योगशाला के अंतर्गत 1,000 योग प्रशिक्षकों के पदों के सृजन को भी मंजूरी दी

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, बादल, खडूर साहिब और फाजिल्का के सिविल अस्पताल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को सौंपे

शहरी प्रशासन में सुधारों को हरी झंडी, कैबिनेट ने म्यूंसिपल लैंड ट्रांसफर और रास्तों-खालों के प्रयोग के लिए नीति को मंजूरी दी

चंडीगढ, 20 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) यहां मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक विशेष रूप से किसान-कल्याण के लिए फैसले लेने पर केंद्रित रही, जिसमें कैबिनेट द्वारा निर्धारित स्टेट एग्रीड प्राइस में से 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सीधी सब्सिडी की मंजूरी दी गई, जिससे पंजाब राज्य गन्ना किसानों को देश में गन्ने का सबसे अधिक भाव देने में लगातार अग्रणी चल रहा है।

यह फैसला मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न सुधारों के साथ लोगों की तंदुरुस्त स्वास्थ्य संबंधी पहलकदमियों और शहरी प्रशासन में विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाने संबंधी मंजूरियां शामिल हैं, जो पंजाब सरकार की निर्णायक और परिणाम-आधारित पहुंच को दर्शाता है। Punjab Cabinet meeting :

मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि निजी चीनी मिलों की ओर से गन्ना किसानों को 2025-26 पिराई सीजन के लिए निर्धारित स्टेट एग्रीड प्राइज में से 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी सीधे तौर पर अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब पहले ही देश में गन्ने के लिए सबसे अधिक 416 रुपए प्रति क्विंटल स्टेट एग्रीड प्राइस दे रहा है, जो पिछले साल से 15 रुपए की वृद्धि दर्शाता है। यह पंजाब के गन्ना काश्तकारों को देश भर में सबसे अधिक भाव मिलना सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ किसानों के लिए आय सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

जन स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए मंत्रिमंडल ने ‘सीएम दी योगशाला’ प्रोजेक्ट के अधीन योग ट्रेनरों की 1,000 अतिरिक्त पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस पहलकदमी के लिए 35 करोड़ का बजट प्रबंध किया जाएगा, जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ और तंदुरुस्त पंजाब की सृजन को सुनिश्चित बनाना है।

स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूती देने के एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने मुक्तसर जिले के गांव बादल, तरन तारन जिले के खडूर साहिब, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर जलालाबाद और फाजिल्का जिले के टर्शरी केयर सेंटर को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट में पूरी तरह हस्तांतरित करने की मंजूरी भी दे दी है। इस हस्तांतरण से इन क्षेत्रों के निवासी यूनिवर्सिटी के उन्नत मेडिकल बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर बेहतर इलाज और जांच सेवाओं तक पहुंच कर सकेंगे।

मंत्रिमंडल ने पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर म्यूंसिपल एक्ट, 2020 की धारा 4 के अधीन निर्देशों के गठन और नोटिफिकेशन को भी मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य पंजाब सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों और जन क्षेत्र के अन्य संस्थानों से संबंधित म्यूंसिपल संपत्तियों को जन उद्देश्यों के लिए हस्तांतरित करने की सुविधा प्रदान करना है। ये फैसले राज्य भर में विकास परियोजनाओं को नई गति देने के साथ-साथ जमीन के वितरण में एकरूपता सुनिश्चित करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग को रोकने में विशेष रूप से सहायक होंगे। संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व वाली एक कमेटी आवंटन प्रक्रिया की सिफारिश करेगी, जो राज्य सरकार की मंजूरी के अधीन होगी।

जमीन संसाधनों की सर्वोत्तम उपयोग के माध्यम से विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने म्यूंसिपल सीमाओं के अंदर सभी सरकारी-लाइसेंसशुदा परियोजनाओं के अधीन स्थित खाली छोड़े या उपयोग में आने वाले रास्तों या जल मार्गों (खालों) की बिक्री या एक्सचेंजों द्वारा हस्तांतरण के लिए भी नीति को मंजूरी दे दी। इस नीति का उद्देश्य विकास की संभावनाओं को तलाशना और शहरी योजना के परिणामों को बेहतर बनाना है।

मंत्रिमंडल ने पी.ए.पी.आर.ए. (पंजाब किफायती संपत्ति रजिस्ट्रेशन एक्ट) लाइसेंसशुदा परियोजनाओं के लिए समय अवधि 1 जनवरी, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक एक साल बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी। यह वृद्धि प्रति एकड़ 25,000 रुपए की एक्सटेंशन फीस पर अधिकतम तीन सालों तक की अवधि के लिए दी जाएगी और संबंधित सक्षम अधिकारियों द्वारा पहले लागू नियमों और शर्तों के अनुसार इसकी अनुमति दी जाएगी।

शहरी विकास संबंधी एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने जनवरी 2026 के बाद नीलामी के लिए रखी जाने वाली प्रस्तावित संपत्तियों के लिए अतिरिक्त सतही क्षेत्र अनुपात के लिए खर्च निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले फॉर्मूले को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही 20 फरवरी, 2025 को नोटिफाई की गई ई-ऑक्शन नीति 2025 के पैरा 10.2 में संशोधनों को भी मंजूरी दे दी गई, जिससे भविष्य में विकास अधिकारियों द्वारा नीलाम की जाने वाली सभी श्रेणियों की संपत्तियों पर लागू संशोधित उपबंध बनाए गए।

मंत्रिमंडल ने नियम 6A शामिल कर पंजाब सिविल सर्विसेज (सेवा की सामान्य शर्तें) नियमों, 1994 में संशोधनों को भी मंजूरी दे दी। संशोधन के अनुसार न्यूनतम शैक्षिक और अन्य योग्यताओं सहित योग्यता मापदंड निर्धारित करने की अंतिम तिथि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि होगी, जब तक कि संबंधित सेवा नियमों में विशेष रूप से अन्य तिथि निर्धारित न की गई हो।

फसली विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए एक अग्रगामी कदम के तहत मंत्रिमंडल ने पंजाब के बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए जापानी तकनीक पेश करने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के साथ भागीदारी को भी मंजूरी दी। यह भागीदारी बागवानी विकास, कोल्ड चेन बुनियादी ढांचे, पानी प्रबंधन और हुनर विकास पर केंद्रित होगी, जिसका उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था में बागवानी क्षेत्र के योगदान को दोगुना करना है। Punjab Cabinet meeting

अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in

Tags: big gift to farmerspunjab-cabinet-meeting
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Punjab Police ने एक इंटर-स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़ 

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2026
0

Punjab Police ने एक इंटर-स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़  — गिरफ्तार किए गए आरोपी दुबई और US में...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Important Khabar : शाम 5.30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2026
0

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82 Important Khabar : शाम 5.30 बजे तक की विश्ववार्ता की...

?????????????????????????????????????????????????????????

Punjab में SIR प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, Punjab Anindita Mitra

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2026
0

Punjab में SIR प्रक्रिया पूरी होने के करीब, 99 प्रतिशत से अधिक काम पूरा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, Punjab Anindita...

Punjab में सितंबर 2026 के दौरान शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 22.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: Harpal Singh Cheema

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2026
0

Punjab में सितंबर 2026 के दौरान शुद्ध जीएसटी प्राप्ति में 22.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: Harpal Singh Cheema कुल जीएसटी...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama  श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

October 1, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

October 1, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab Police ने एक इंटर-स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़ 

by Wishav Warta Hindi Team
October 1, 2026
0

Punjab Police ने एक इंटर-स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़  — गिरफ्तार किए गए आरोपी दुबई और US में...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA