
Entertainment News: tamannaah bhatia के इस गाने ने यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज का जादुई आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
आप भी जाईये उस गाने का नाम
दिल्ली, 18 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Entertainment News: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकीं tamannaah bhatia का गाना ‘आज की रात’ व्यूज के मामले में 1 बिलियन का आंकड़ा पार कर गया है। तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके लिए फैन्स का शुक्रिया कहा है और कुछ बिहाइंड द सीन्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तमन्ना ने गाने की शूटिंग के कुछ अनदेखे बिहाइंड-द-सीन वीडियो क्लिप साझा किए और आभार व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा। इस शानदार गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की शूटिंग के कुछ बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किए। Entertainment News
6 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये?
खबरों के मुताबिक, तमन्ना ने अपने 6 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। नए साल पर 31 दिसंबर, 2025 को गोवा के बागा बीच स्थित लास ओलास बीच क्लब में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था। तमन्ना ने पंजाबी स्टार सोनम बाजवा के साथ स्टेज शेयर किया और ‘आज की रात’ गाने पर उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए।
इन वीडियोज़ को देखकर लोगों ने उनकी ऊर्जा और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ की। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने इस डांस मूव्य के लिए 1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए। अगर बात इस वक्त सबसे चर्चा में रहने वाली औऱ जल्द रिलीज हो रही थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की करें तो कहा जा रहा है कि इसमें बॉबी देओल को बतौर फीस करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं। tamannaah bhatia
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























