
3rd odi India vs New zealand : भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज
जो जीता वही जमायेगा सीरीज पर कब्जा
जानिये कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला
चंडीगढ, 18 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) ind vs nz: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीसरा वनडे मैच आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में इस सीरीज पर कब्जा करने के लिए दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
इस मैच को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस महामुकाबले को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. दर्शकों की भारी भीड़ और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 3rd odi India vs New zealand
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























