
Gold Rate Today : आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिली मजबूती
दिल्ली, 12 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Rate Today:MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आजकरीब 1,39,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह कॉन्ट्रैक्ट लगभग 1,38,800 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:10 बजे सोने की कीमत बढ़कर करीब 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 2,000 रुपये की तेजी दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने करीब 1,41,250 रुपये का उच्च स्तर भी छू लिया।
चांदी की बात करें तो MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 2,61,700 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा। यह पिछले सत्र की तुलना में लगभग 9,000 रुपये की बढ़त को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में चांदी ने करीब 2,63,996 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर भी हासिल किया। gold and silver prices




















