
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी
पंजाब , दिल्ली और हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर की बनी रहेगी स्थिति
चंडीगढ़, 10 जनवरी (विश्ववार्ता): Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण सर्दी से जूझ रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक, हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. कोहरा और शीत लहर का प्रकोप लोगों को डरा रहा है. पिछले कई दिनों से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य जगहों पर भीषण सर्दी पड़ रही है. ठंड से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है























