
Cold Wave: Punjab and Haryana सहित पूरे उत्तर भारत मे कोहरे ने आम जनजीवन किया अस्त व्यस्त
कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
चंडीगढ, 5 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Cold Wave: दिल्ली, Punjab and Haryana, उत्तर प्रदेश समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह मौसमी स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।। पिछले चार-पांच दिनों से यह कोहरा और ठंड अपने पीक पर है। जिससे आम जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हुई है। ठंड की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारी और फील्ड में काम करने वाले लोग आने-जाने को मजबूर हैं। Weather update:
कोहरे और ठंड का गहरा असर फरीदकोट में भी देखा जा रहा है। गरीब मजदूर, कारीगर और मिस्त्री भी इस ठंड से प्रभावित हुए हैं। हालांकि कई समाज सेवी संस्थाएं इन दिनों कंबल और दूसरी चीजें बांटकर गरीबों को ठंड से बचाने की कोशिश कर रही हैं। इन कोशिशों को और बड़े लेवल पर करने की जरूरत है। Cold Wave:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























