

Weather Update: ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में छाएगा घना कोहरा …
Punjab, haryana, उत्तर प्रदेश, एमपी और अन्य राज्यों में ठंड के चलते स्कूल भी बंद
चंडीगढ,4 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) weather snowfall पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा 8.1 डिग्री गिर गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत को भीषण सर्दी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि अगले चार-पांच दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है। weather snowfall
अधिकतम तापमान के स्टेशनवार आंकड़ों से पता चला कि पालम में 15.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 17.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 16.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, पालम में 7.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। Weather Update:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























