
Cold Weather Update: समूचा उत्तर भारत शीत लहर और कोहरे के कारण जबरदस्त ठंड की गिरफ्त में
प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना
चंडीगढ,29 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण ठंड, घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, यातायात बाधित है, और वायु प्रदूषण भी चिंता का कारण बना हुआ है; पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। Cold Weather Update:
हिमाचल में कल्पा में 0.6 डिग्री और जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग में पारा शून्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं यूपी में मेरठ और मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री रहा। इटावा में 7.4 डिग्री, प्रयागराज और झांसी में 8 डिग्री रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया। Cold Weather Update:
ल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची, लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। वहीं, पंतनगर से भी दिल्ली के लिए 76 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था।
विमान के नहीं उतर पाने से इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाली 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि एक जनवरी को हल्की या फिर मध्यम बारिश होती है तो इससे कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। Cold Weather Update:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















