
Bank holidays january 2026 नये साल के पहले महीने मे कितने दिन बंद रहेगें बैंक
चेक करें हॉलिडे लिस्ट
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। bank holidays january 2026
भले ही आजकल ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन हो जाते हों, लेकिन कई काम अब भी ब्रांच जाकर ही करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप जनवरी में बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि किस दिन और कहां बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी लेटेस्ट कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। Bank holidays
ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा।
2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी
3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद
4 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद
10 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद
11 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता में बैंक बंद
14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में छुट्टी रहेगी।
15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
Advertisement
16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी
17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।
18 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।
24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद Bank holidays
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























