
Chandigarh मेयर चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर
AAP की दो महिला पार्षद BJP में हुईं शामिल
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) – चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को AAP के दो पार्षद BJP में शामिल हो गए। यहां आपको बता दें कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव जनवरी में होना है।
chandigarh mayor election
AAP के दो नेताओं को BJP की पूर्व मेयर सरबजीत कौर, उनके पति काला और BJP पार्षद कंवर राणा की मौजूदगी में BJP में शामिल किया गया। आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने वाली पार्षदों के नाम सुमन देवी और पूनम देवी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंचकूला आ रहे हैं। चर्चा है कि दोनों पार्षदों की उनसे मुलाकात कराई जा सकती है।Chandigarh News,
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। चंडीगढ़ के MP भी मेयर चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब 2 पार्षदों के AAP छोड़ने के बाद BJP के पास 18 पार्षद और AAP के पास सिर्फ 11 पार्षद बचे हैं। कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। chandigarh mayor election
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























