
Weather Update Today: उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट
Punjab, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में ‘Cold Day’ की चेतावनी
इन दो दिन बारिश के आसार
चंडीगढ, 19 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता)Weather Update Today: ‘Cold Day’ देश के बड़े हिस्से में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां दिन में गलन और सुबह-शाम कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और शीतलहर से ठंड और तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पंजाब, यूपी हरियाणा समेत कई राज्यो मे कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।
शीत दिवस का प्रभाव Weather Update Today:
फ्लू जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती हैं या बढ़ जाती हैं।
कंपकपी को नजरअंदाज न करें। यह शरीर के गर्मी खोने का प्रथम संकेत है।
बिजली क्षेत्र पर प्रभाव: भार बढ़ने के कारण विद्युत संचालन में व्यवधान आ सकता है।
बचाव के सुझाव
ढीले-ढाले, हल्के वजन वाले गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। बाहरी गतिविधियों से बचें या उन्हें सीमित करें।
जब तक आपातकालीन स्थिति न हो तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढक कर रखें।
अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें, क्योंकि शरीर की अधिकांश गर्मी इन अंगों से निकलती है। भारी कपड़ों की एक परत के बजाय ढीले-ढाले, हल्के वजन वाले गर्म ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें।
हीटर का इस्तेमाल करते समय हवा का प्रवाह बनाए रखें, ताकि जहरीले धुआं सांस में न जाए। बिजली और गैस हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय करें। Weather Update Today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















