
Haryana Vidhan Sabha के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू
चंडीगढ, 18 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम नायब सैनी सदन में केसरिया रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। सदन में मंत्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष बनने पर भूपेन्द्र हुड्डा को बधाई देते हुए कहा- हवाएं लाख मुखालिफ हो दिया वही जलेगा जो जिद्द पर अड़ा है। Haryana Vidhan Sabha
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान अपराध, धान घोटाला, वोट चोरी, बीपीएल कार्ड व खिलाड़ियों की मौत के मामले पर हंगामा हो सकता है। Haryana Vidhan Sabha
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























