
यह Bollywood actress 33 साल की उम्र में सोच रही हैं एग फ्रीजिंग करवाने के बारे में
कहा अभी शादी के लिए तैयार नहीं हूं
नई दिल्ली:चंडीगढ, 11 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) Bollywood Actress Rhea Chakraborty अब पॉडकास्ट चला रही हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट चैप्टर 2 के नए एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और बच्चों को लेकर अपने विचार बताएं हैं। गेस्ट हुमा कुरैशी से बात करते समय उन्होंने कहा कि वो 33 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाने के बारे में सोच रही हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने हाल ही में एक गायनेकोलॉजिस्ट से बातचीत भी की है।
अपने यूट्यूब चैनल पर हुमा कुरैशी के साथ बातचीत करते समय रिया चक्रवर्ती ने कहा, मैं 33 साल की हूं और हाल ही में मैं एग फ्रीजिंग के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी। मैं ऐसा करने के बारे में सोच रही हूं। एग फ्रिजिंग महिलाओं की फर्टिलिटी को फ्यूचर के लिए सेफ करने की एक प्रक्रिया है। आज के समय में कई महिलाएं इसे अपना रही हैं।
अपने इस पॉडकास्ट में रिया ने कहा कि वो इस समय उम्र के ऐसे दौर में हैं, जहां बॉडी क्लॉक आपको बता रही है कि बच्चे पैदा करने की ये सही उम्र है। लेकिन मन कह रहा है कि आपका पहले से ही एक बच्चा है, आपका ब्रांड, बिजनेस और आपको इन बच्चों पर ध्यान देना है। Bollywood actress
रिया ने एग फ्रीजिंग के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो इस प्रक्रिया को किसी रोमांटिक नजरिए से नहीं देखती हैं। ये फिजिकल तौर पर मुश्किल हो सकती है, लेकिन उनका मानना है कि महिलाओं को इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि ये विकल्प भी आज के समय में उपलब्ध है।
Bollywood actress
उन्होंने बताया कि वो अभी शादी करने या घर बसाने के लिए तैयार नहीं हैं और इस बात पर जोर दिया कि उनके प्रोफेशनल गोल्स अभी उनकी प्राथमिकता हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनकी कई दोस्तों ने 20 और 30 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाई थी और जब वो अपने विकल्पों पर विचार करती हैं, तो उन्हें मां बनने में देरी करने का विचार ज्यादा प्रैक्टिकल लगता है। उन्होंने कहा कि 25 की उम्र में लगता था कि परिवार शुरू करने के बारे में सोचने से पहले उन्हें अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना है। Bollywood actress























