
Breaking News: Election Commission आज करेगा SIR की महत्वपूर्ण बैठक
कुछ राज्यों में बढ़ सकती है समयसीमा
चंडीगढ, 11 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) Election Commission : चुनाव आयोग आज विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। चुनाव आयोग इन राज्यों के लिए एसआईआर समयसीमा बढ़ा सकता है।Breaking News
केरल को छोड़कर 11 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के फॉर्म जमा करने की आज अंतिम तिथि है। चुनाव आयोग आज एक अहम बैठक करेगा। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित धीमी प्रगति वाले राज्यों के लिए SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग (EC) आज स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया की महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख के दिन हो रही है। चुनाव आयोग के अधिकारी इस दौरान फॉर्म डिजिटाइजेशन और जमा करने की प्रगति का गहन रिव्यू करेंगे। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित जिन राज्यों में SIR का काम तय समय से पीछे चल रहा है, उनके लिए समय सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। Election Commission :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























