Weather Update:शीतलहर का कहर; कश्मीर-हिमाचल शून्य से नीचे
उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
इन राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
चंडीगढ, 10 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता)Weather Update: उत्तर भारत के बड़े हिस्सों पर शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे पहुंच गया है, जबकि पूर्वी और उत्तरपूर्व भारत में घने कोहरे ने यातायात और आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड, पाले तथा कोहरे के और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के एक और दौर की संभावना जताई गई है।
Weather Update:
कश्मीर घाटी से हिमाचल तक तापमान में निरंतर गिरावट के साथ शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जोजिला क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद स्थिति बेहद कठिन हो गई है, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 19 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में पारा माइनस 8.5 और कारगिल में माइनस 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है। जम्मू संभाग में भी कई स्थानों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे रात और सुबह के समय गलन बढ़ गई है। Weather Update:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in