
Indigo Crisis : आठवें दिन भी रद्द हुईं सैकड़ों उड़ानें
DGCA ने दिया सख़्त आदेश
चंडीगढ, 9 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) Indigo Crisis इंडिगो एयरलाइन के संकट के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। उड़ानों के रद्द और देरी से चलने का सिलसिला मंगलवार 8वें दिन भी जारी रहा। Indigo Crisis :
मंगलवार को बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट से लगभग 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. इससे पहले 3 से 8 दिसंबर के बीच बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन हुए, जिसमें 5 दिसंबर को सबसे ज्यादा 1,600 उड़ानें रद्द हुईं. यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और अव्यवस्था को देखते हुए अब DGCA और सरकार एयरलाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं.Indigo Crisis :
लगातार उड़ानें रद्द Indigo Crisis :
इंडिगो के परिचालन में बाधा पिछले हफ्ते से बढ़ती जा रही है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार-
3 दिसंबर 2025: लगभग 200 उड़ानें रद्द
4 दिसंबर 2025: लगभग 550 उड़ानें रद्द
5 दिसंबर 2025: लगभग 1,600 उड़ानें रद्द
6 दिसंबर 2025: लगभग 800 उड़ानें रद्द
7 दिसंबर 2025: लगभग 650 उड़ानें रद्द
8 दिसंबर 2025: 562 उड़ानें रद्द
DGCA का बड़ा एक्शन: शेड्यूल में 5% कटौती
DGCA ने इंडिगो को आदेश दिया है कि वह अपना फ्लाइट शेड्यूल 5% घटाए ताकि उड़ानें समय पर संचालित हो सकें और ऑपरेशन बिना रुकावट के चले. एयरलाइन को 10 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक नया संशोधित शेड्यूल जमा करने को कहा गया है. DGCA ने स्पष्ट किया है कि अब इंडिगो को सिर्फ हाई-डिमांड और हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर उड़ानें चलानी होंगी और एक ही सेक्टर में अतिरिक्त उड़ानें लगाने से बचना होगा. Indigo Crisis :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























