
Latest News, Dantewada Naxal Encounter : सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़
चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में कई माओवादियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Dantewada Naxal Encounter
बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। अब तक इस मामले में किसी भी नुकसान के बारे में जानकारी नही दी गई है। Dantewada Naxal Encounter























