लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ खत्म
जानिये पंजाब सहित कुल 7 राज्यो व एक केंद्रशासित प्रदेश मे कितने प्रतिशत हुआ मतदान
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने किया अपने मत का प्रयोग
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान आखिर समाप्त हो गया है। पंजाब सहित 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। थोड़ी ही देर में एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान सियासी पार्टियों ने एक दूसरे पर निशाने साधने शुरू कर दिए है। बता दें कि 4 मई को पूरे देश की सभी सीटों पर नतीजे आएंगे। वही थोडी देर पहले ही पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सेक्टर 39 सी, चंडीगढ़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आज सातवें चरण का मतदान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और केद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में हुआ। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब में शाम 5 बजे तक 55.20 त्न, बिहार में 48.86 त्न, चंडीगढ़ में 62.80 त्न, हिमाचल प्रदेश में 66.56 त्न, झारखंड में 67.95त्न , उड़ीसा में 62.46त्न, पंजाब में 55.20त्न, उत्तर प्रदेश में 54.00त्न, पश्चिम बंगाल में 69.89त्न वोटिंग हुई है। इसी के साथ पूरे चरण की लगभग 58.34 प्रतिशत वोटिंग हुई है।























