पंजाब मे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, विधायक नरिंदर कौर भारज बेटे संग कतार मे लगी नजर आई
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): पंजाब मे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरेंद्र कौर भराज ने आज अपने पैतृक गांव भराज में अपने परिवार सहित मतदान किया। विधायक नरिंदर कौर भराज अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर वोट डालने के लिए कतार में खड़ी रहीं और अपनी बारी आने पर वोट डाला।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक नरिंदर कौर भारज ने कहा कि उन्होंने गांव के स्कूल में बने बूथ पर वोट डालकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया है और हम सभी को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वोटों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब की 13 की 13 सीटों पर आप के उम्मीदवार जीतेंगे।
























