
Accident : यात्रियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत
– कई गंभीर रूप से घायल
तमिलनाडु, चंडीगढ़ 24 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) तमिलनाडु में एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ। थानाकासी जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायल यात्रियों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। Accident
यह एक्सीडेंट सोमवार सुबह 11 बजे हुआ। मदुरै से सेनकोटाई जा रही एक बस और थानाकासी से कोविलपट्टी जा रही एक बस में भयानक टक्कर हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ड्राइवर की गलती थी। मदुरै से सेनकोटाई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही से और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















