
Entertainment News: हो जाइए तैयार, इस दिन करेंगे दुर्लभ प्रसाद दूसरी शादी
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की रोमांटिक फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज़
मुंबई, 24 नवंबर (विश्व वार्ता) Entertainment News: महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की आगामी रोमांटिक मनोरंजक फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी है। यह ड्रामा इसी साल 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi
“दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” का निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है। यह प्रोजेक्ट एक ऐसे युवक की कहानी है जो अपने विधुर पिता के लिए नई दुल्हन ढूँढने के मिशन पर निकलता है। इस ड्रामा के मुख्य कलाकारों में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi
फ़िल्म के निर्माता एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन ने कहा, “यह फिल्म हमारे लिए इसलिए खास है क्योंकि यह दोबारा शुरुआत करने के साहस को सेलिब्रेट करती है। संजय जी और महीमा जी की जोड़ी पर्दे पर एक अनोखी, दिल से जुड़ी खूबसूरती लेकर आती है।
निर्देशक सिद्धांत राज सिंह के निर्देशन में, एक्शा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन द्वारा निर्मित है, रमित ठाकुर फ़िल्म के सह-निर्माता हैं। कहानी और स्क्रीनप्ले प्रशांत सिंह ने लिखे हैं। संजय मिश्रा और महीमा चौधरी के साथ फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























