
Punjabi संगीत जगत से आई दुखद खबर सामने,नही रहा यह Punjabi Singer
37 की उम्र में कार एक्सीडेंट में हुई मौत
चंडीगढ़ 22 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। मानसा जिले के गांव ख्याला में हुए भीषण सड़क हादसे में पंजाबी गायक हरमन सिद्धू (40) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हरमन सिद्धू गत रात अपने गांव ख्याला वापिस जा रहे थे कि तभी उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हरमन सिद्धू की मौत हो गई। हरमन सिद्धू की अचानक हुई मौत से प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर है। Punjabi Singer
रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी एक ट्रक से जा टकराई जिस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरमन सिद्धू ने पेपर में प्यार उठोजी तुहाड़ी जान गुड मॉर्निंग कैंदी है समेत कई हिट गाने गए थे। पंजाबी गायिका मिस पूजा के साथ उनके गाने काफी प्रसिद्ध हुए थे। पुलिस द्वारा शव को परिजनों को साैंप दिया गया है। Punjabi Singer
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























