
Bangladesh: Sheikh Hasina’s की बढ़ेंगी मुश्किलें
इस तारिख को फैसला सुनाएगी अदालत
बांग्लादेश, 14 नवंबर, 2025 (विश्व वार्ता): शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में सजा की तारीख आज घोषित कर दी गई है। ढाका स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) सोमवार, 17 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा। तीन न्यायाधीशों वाले न्यायाधिकरण ने अपना फैसला सुनाने के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है। आज के फैसले से पहले आईसीटी के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
हसीना पर हत्या, हिंसा रोकने में विफलता और मानवता के विरुद्ध अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में पहले कहा गया था कि अदालत 13 नवंबर को शेख हसीना के खिलाफ अपना फैसला सुनाएगी। हालाँकि, गुरुवार को जब सुनवाई हुई, तो अदालत ने कहा कि वह आज ही तय करेगी कि हसीना के खिलाफ फैसला कब सुनाया जाएगा। अदालत ने 17 नवंबर की तारीख तय की है।
अवामी लीग ने इस फैसले के विरोध में तालाबंदी की घोषणा की थी। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके जवाब में, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता गुरुवार को ढाका के कई इलाकों में सड़कों पर उतर आए और कुछ जगहों पर जुलूस भी निकाले। Sheikh Hasina’s
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















