
Petrol Diesel Price Today: आज सुबह-सुबह बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
चंडीगढ़, 9 नवंबर, (विश्ववार्ता) देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। हालांकि कुछ शहरों में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कई जगहों पर मामूली गिरावट आई है। वहीं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77, मुंबई में ₹103.50, चेन्नई में ₹100.90 और कोलकाता में ₹105.41 प्रति लीटर मिल रहा है इन सभी शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, गुड़गांव में पेट्रोल ₹95.65 प्रति लीटर होकर ₹0.23 महंगा हुआ है। नोएडा में ₹0.27 की बढ़ोतरी के साथ रेट ₹95.12 पहुंचा, जबकि लखनऊ में ₹0.16 की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, पटना में पेट्रोल ₹0.50 सस्ता होकर ₹105.23 और भुवनेश्वर में ₹0.48 घटकर ₹101.11 प्रति लीटर हो गया है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/ Petrol Diesel Price Today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















