🏏Womens World Cup दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रौंद सेमीफाइनल में बनाई जगह
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बारिश से प्रभावित मुकाबला 40 ओवर प्रति पारी का किया गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने लाउरा वोल्वार्ड्ट (90), सुने लूस (61) और मारिजन कप (68) की शानदार पारियों की बदौलत नौ विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। Womens World Cup
पाकिस्तान को 20 ओवरों में 234 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में टीम मात्र 83 रन पर सात विकेट खो बैठी। मारिजन कप ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 35 पर चार हो चुका था, जब बारिश ने फिर खेल रोक दिया। Womens World Cup